विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतों में 23 करोड़ की लागत से बनने वाले जल नल योजना का किया शिलान्यास, किसानों के बीच पंपसेट का भी वितरण किया गया

4

संवाददाता/जामताड़ा  I जामताड़ा जिला के अंतर्गत नाला प्रखंड के चकनयापाड़ा पंचायत के हरिपुर मैदान में विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो के कर कमलों द्वारा सोमवार को 23 करोड़ की लागत से बनने वाली जल नल योजना का शिलान्यास किया गया। इस जल नल  योजना के तहत चकनयापड़ा पंचायत के आसपास के सभी ग्रामों के प्रत्येक घरों में पेय जल आपूर्ति होगी।साथ ही विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के द्वारा नाला प्रखंड मुख्यालय में किसानों के बीच 35 पंप सेट का वितरण भी किया गया । जिससे आसपास के किसानों में खुशी की लहर है। किसानों का कहना है कि इस साल बारिश नहीं हुआ है और बारिश का कोई ठिकाना भी नहीं है ,अभी तक हमलोग बीज रोपण भी नहीं कर पाए हैं। इस पंपसेट की मदद से हम लोग पानी निकाल पाएंगे जिससे हम थोड़ा बहुत धान एवं सब्जी खेती कर पायेंगे । मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नाला विधानसभा में हम जब तक है किसानों के हित के लिए ही काम करेंगे जनहित के लिए काम करेंगे। हम नाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पक्की सड़क का निर्माण करवा रहे हैं ,पेयजल जलापूर्ति का भी व्यवस्था कर रहे हैं और किसानों के हित के लिए भी काम कर रहे हैं । जितना हम कर पाएंगे उतना जनहित के लिए हम काम करेंगे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0k19

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *