कोयला डस्ट से परेशान रसिकपुर वासियो ने सिविल सर्जन से स्वास्थ्य जांच कराने की रखीं मांग

CS_Office

दुमका, उपराजधानी दुमका के रेलवे स्टेशन पर बने कोयला रैक से होने वाले वायु प्रदुषण का अब असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है, इससे पहले कि मामला और खतरनाक मोड़ पर पहुंचे शासन प्रशासन को गंभीरता से लेने की जरूरत है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए सोमवार को आंदोलनकारियों का नेतृत्व कर रहे रवि शंकर मंडल ने सिविल सर्जन को एक पत्र देकर रसिकपुर वासियों का स्वास्थ्य जांच की मांग की है। पत्र के माध्यम से श्री मंडल ने सिविल सर्जन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए कहा है कि रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डस्ट के कारण महज पचास से सौ गज की दूरी पर रहने वाले लोगों के घरों में कोयला का डस्ट घरों को काला कर दिया है और इसी डस्ट से महिलाओं बच्चों और बुजुर्ग व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है जिसके कारण कैंसर, दमा,टी बी आदि बिमारी का खतरा उत्पन्न हो गया है। श्री मंडल ने पत्र में कहा है कि दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज, राजकीय पोलिटेकनिक, ए एन कालेज,ए एन डिग्री कालेज के साथ साथ अनेकों सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर है या यूं कहें कि रसिकपुर शिक्षा का हब है और इन शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले युवा और बच्चे इससे प्रभावित हो रहे हैं इसलिए रसिकपुर वासियों का स्वास्थ्य जांच किया जाए। श्री मंडल ने पत्र कि प्रतिलिपि झारखंड के मुख्यमंत्री और दुमका उपायुक्त,आसनसोल डिविजन के डीआरएम, कार्यालय को भी भेजी है। मौके पर हेमंत श्रीवास्तव,प्रमाणद शर्मा, लॉबिन सिंह,चार्ल्स हांसदा, विरेन्द्र मरांडी आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0kxi

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *