
ग्रामीणों ने पुलिस टीम को गांव में रोका
दुमका। झारखंड के उपराजधानी दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मु्दभंगा गांव में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस टीम को पिछले डेढ़ से दो घंटे से गांव में रोक रखा है।
मामला तब शुरू हुआ जब प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, प्रेमी जेल में है, और प्रेमिका के इस कदम से उसके परिजन नाराज हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में ही प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी के परिजनों को पीट दिया और प्रेमिका को अपने घर ले जाने का प्रयास करने लगे।
इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस टीम को ही गांव में रोक लिया। स्थिति को देखते हुए जिला स्तर से बड़ी संख्या में पुलिस बल को मु्दभंगा गांव भेजा गया है।
पुलिस और ग्रामीणों के बीच लगातार वार्ता चल रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। इस घटना से पूरे दुमका जिले में हड़कंप मचा हुआ है।