श्रावणी मेला के दौरान डुमरी और बड़हिया स्टेशनों पर मेला स्पेशल ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

TRAIN (2)

आसनसोल, 23 जुलाई, 2024: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 22 जुलाई 2024 से पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के डुमरी और बड़हिया स्टेशनों पर विशेष ट्रेनों के लिए अतिरिक्त अस्थायी ठहराव का निर्णय लिया है। यह निर्णय श्रावणी मेला में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल और सुगम बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। निम्नलिखित मेला स्पेशल ट्रेनें डुमरी और बड़हिया स्टेशनों पर एक मिनट के लिए ठहरेंग इस निर्णय से श्रद्धालुओं को मेला स्थल तक पहुँचने में और अधिक सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी यात्रा का अनुभव और भी बेहतर हो सकेगा।                                          

  1. 05551/05552 (रक्सौल-देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल): यह ट्रेन डुमरी और बड़हिया दोनों स्टेशनों पर रुकेगी।
  2. 03266/03265 (पटना-देवघर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल):  यह ट्रेन केवल डुमरी स्टेशन पर रुकेगी।
  •  
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0nlw