जामताड़ा। जामताड़ा स्थित यज्ञ मैदान में 51 कन्याओं के सामूहिक विवाह के तहत मेहंदी कार्यक्रम में भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने गायकी से समा बांधा। हजारों की संख्या में मौजूद श्रोताओं के बीच अक्षरा सिंह ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत प्रस्तुत किया। जामताड़ा वासियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक तरुण गुप्ता ने अभिनेत्री अक्षरा सिंह को स्टेज ‘पर बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान तरूण गुप्ता ने कहा कि वर की बारात 10 फरवरी को पूरे गाजे बाजे और बैंड पार्टी के साथ हजारों लोगों की उपस्थिति में निकाली जाएगी।जो जामताड़ा के लिए एक ऐतिहासिक बारात साबित होगी। इसके लिए लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गई।
अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों को धन्यवाद किया। अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने मधुर स्वर से एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया। जिसमें जबसे शुरू ये कहानी हुई लोग कहते है दीवानी हुई.. जबसे तोहफा के देखलबाड़ी… हल्दी लगा दिए हो… आदि गीत से समा बांधा।