दुमका। नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से संविधान सप्ताह के तहत कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय दुमका कौरेया के छात्राओं के बीच पेंटिंग, निबंध एवं क्वीज का आयोजन किया गया। क्वीज में क्लास 11वीं छात्राएं प्रथम, क्लास नौवीं की छात्राएं द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आठवी की छात्राओं ने हिस्सा लिया। पेटिंग प्रतियोगिता में प्रथम निशा सोरेन, द्वितीय स्थान सेरबा खातून एवं तृतीय स्थान पाकुली हांसदा ने प्राप्त किया। निबंध लेखन में प्रथम स्थान ज्योति मरांडी, द्वितीय स्थान खुशी कुमारी, तृतीय स्थान पुतूल मुर्मू ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने सम्मानित किया।
उन्होंने छात्राओं से संविधान के प्रति जानकारी हासिल करने की सलाह दी ताकि स्वयं और समाज को जागरुक कर सके। इस कार्यक्रम में एसपी लाँ काँलेज के छात्र दशरथ महतो, दिव्या किरण, मुम्महद अंसारी, जुली हेमंतिका टुडू और स्थायी लोक अदालत की सदस्य काजल कुमारी सहित स्कूल शिक्षिका और छात्राएं उपस्थित थे।
दुमका सम्प्रेक्षण गृह संसीमित किये गये बच्चों के बीच भी पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लाल बहादुर शास्त्री स्मारक मध्य विद्यालय में छात्र छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता किरण तिवारी, प्रदीप कुमार सिंह ने छात्रों को जागरुक किया।