शिकारीपाड़ा आजसू पार्टी ने सिद्धू कान्हु के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया सिद्धू कान्हु की जयंती

4

शिकारीपाड़ा/दुमका/ 11 अप्रैल 2023 दिन मंगलवार को हुल क्रांति का शंखनाद करने वाले महानायक तथा झारखंड के माटी के वीर सपूत सिद्धू कान्हु का जयंती आजसू पार्टी के द्वारा मनाया गया। आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार  दे की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित की गई और शिकारीपाड़ा कॉलेज के सामने स्थपित सिद्धू  कान्हु के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर शिकारीपाड़ा आजसू पार्टी प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार दे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सिद्धू कान्हु ने संथाल विद्रोह में सक्रिय भूमिका निभाई थी तथा गैर आदिवासियों के साथ मिलकर जान की बाजी लगाकर ब्रिटिश शासन के विरुद्ध लड़ाई लड़ी थी इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला सचिव मनोज श्रीवास्तव ,निरंजन भंडारी ,अशोक राय ,काजल वरण चंद्र, सीताराम मरांडी ,लखन मरांडी, बिटिया सोरेन, मुस्तफा अंसारी सहित के कई कार्यकर्ता मौजूद थे

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0riy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *