एसपी कॉलेज के प्राचार्य डा खिरोधर के तानाशाही फरमानों से प्रोफेसर परेशान: एसके शील

दुमका। संताल परगना महाविद्यालय में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ(स्केमुटा) की बैठक सोमवार संताल परगना महाविद्यालय में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता स्केमुटा के महासचिव डॉ संतोष कुमार शील ने किया जबकि स्केमुटा कार्यकारिणी सदस्य डॉ सुजीत सोरेन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक की शुरुआत स्केमुटा के संताल परगना महाविद्यालय अध्यक्ष डॉ शंभू कुमार सिंह ने किया। संताल परगना महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा एवं उनका सही समाधान को लेकर इस बैठक में संघ ने चर्चा किया। सदस्यों ने वीक्षण कार्य में, परीक्षा में कदाचार से संबंधित, प्रयोगात्मक परीक्षाओं में विभागाध्यक्ष की राय न लेना, मूल्यांकन में विरमित होने पर भी बायोमेट्रिक की जबरदस्ती नियम लागू करना, निरंतर महाविद्यालय में शिक्षक के साथ हो रहे बुरे बर्ताव का मुद्दा उठाया। संघ ने दावा किया है कि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ खिरोधर प्रसाद यादव के तानाशाही फरमानों शिक्षक काफी परेशान हुए है। संताल परगना महाविद्यालय में न तो पानी की सही व्यवस्था है और न ही शौचालय की। कुछ क्लासरूम में स्मार्टबोर्ड तो है परंतु उसे किसी खजाने की तरह ताले की संरक्षण में रखा गया है, कॉलेज परिसर पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे की गिरफ्त में है फिर भी गरीब बच्चों की साइकिल चोरी हो जाती है, परीक्षा में वीक्षकों की संख्या ,छात्रों के अनुपात के आधार पर पर्याप्त नहीं होता है। शिक्षकों ने इस बैठक में डा खिरोधर को तानाशही बताया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0w94