दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में बीए/बीएससी/बीकॉम में जो भी छात्र-छात्राएं नामाकंन कराना चाहते है। उनके लिये 19 से 22 अक्टूबर तक चासंलर पोर्टल खोल दिया जाएगा। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक पत्र जारी किया है जिसमें 19 से 22 तक विज्ञान और कला के साथ कॉमर्स विषय में नामाकंन के करा लेने निर्देश छात्रों को दिया गया है। इस पत्र में बताया गया है कि नामाकंन की प्रक्रियाएं नामाकंन शुल्क जमा होने के बाद ही पूर्ण होगी। यह नामाकंन प्रक्रिया सरकारी एवं गैर सरकारी दोनों कॉलेजों में चासंलर पोर्टल के माध्यम से होगा।
इग्नू ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी की
इग्नू के छात्रों के लिये है इग्नू के दिसम्बर, 2022 की परीक्षा के लिए आँनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। 2 दिसम्बर, 2022 से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए आँनलाइन पोर्टल शुरू के माध्यम से छात्र फॉर्म भर सकेंगे। छात्र छात्राओं को प्रत्येक पेपर के लिये 200 रूपया का परीक्षा शुल्क देना होगा। दिसंबर की परीक्षा के लिये छात्र-छात्राएं 31 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते है लेट फाइन यानि – विलम्ब शुल्क 1100 रूपया के साथ आवेदन 15 नवम्बर, 2022 तक आवेदन कर सकते है।