
भारतीय विद्यार्थी परिषद् दुमका नगर इकाई द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जयंती पर अभाविप के खेलो भारत अभियान के माध्यम से कॉलेज अध्यक्ष अमन कुमार साह के नेतृत्व में मैराथन (दौड़) कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो संताल परगना महाविद्यालय से लेकर शिव पहाड़ चौक फिर शिव पहाड़ चौक से संथाल परगना महाविद्यालय तक लगभग 100 छात्र/ छत्राओं का दौड़ कराया गया जिसमें 3 छात्र और 3 छात्रा ने प्रथम स्थान , द्वितीय स्थान ,तृतीय स्थान प्राप्त किया जो निम्न प्रकार है –
छात्र दौड़
प्रथम स्थान:- सुनीराम किस्कु
वितीय स्थान:-जकारिया किस्कु
तृतीय स्थान:-रायसेन हेम्ब्रोम
छात्रा दौड़
प्रथम स्थान:- सिलवानती सोरेन
वितीय स्थान:-उषा मरांडी
तृतीय स्थान:-तुलसी हेम्ब्रोम
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज सोरेन ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। अभाविप ने शैक्षणिक परिवार की सामूहिक शक्ति में विश्वास रखते हुए रचनात्मक कार्यक्रम कर रही है मौक़े पर ज़िला संगठन मंत्री धनंजय साह , जय जवान एकेडमी के संचालक राजकुमार मंडल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लखीराम मण्डल , उपेन्द्र दास, नवल किशोर कापरी, मिलन कुमारी ,विवेक कुमार , चन्द्रद्वे कुमार , सुशील , राज माही , चंदन यादव , मनीष कुमार , शुबोदीप, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
