दुमका सांसद सुनील सोरेन ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क शिलान्यास के मौके पर कहा- दुमका साहेबगंज को रलमार्ग से जोड़ने के लिये प्रयासरत

555
666

काठीकुंड/  शुक्रवार को दुमका सांसद सुनील सोरेन ने करोड़ो की लागत से 5 सड़क मरम्मती कार्य योजना का ऑनलाइन शिलान्यास किया. सभी सड़क का निर्माण कार्य आरईओ विभाग द्वारा कराया जाना है. मौके पर स्थानीय विधायक नलिन सोरेन व प्रखंड प्रमुख विमला नीपु सोरेन भी मौजूद थे. शिलान्यास के मौके पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए सांसद श्री सोरेन ने सड़क मरम्मत होने वाली योजनाओं के बारे में बताया. बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनंतर्गत 59 लाख की लागत से काठीकुंड पीडब्लूडी मुख्य मार्ग से बिछियापहाड़ी 2.330 किलोमीटर,31 लाख की लागत से 

आरईओ रोड से चिरूडीह तक 1.330 किलोमीटर,54 लाख की लागत से आरईओ रोड से मुसाबिल तक 2.480 किलोमीटर,आरईओ रोड से तालडीह तक 2.520 किलोमीटर,88 लाख की लागत से आरईओ रोड से जंगला तक 4.015 किलोमीटर पथ मरम्मती कार्य की स्वीकृति के बाद आज,यह सुनहरा दिन है,जब इसका शिलान्यास हो रहा है. कहा कि,वे क्षेत्र के विकास के लिये प्रतिबद्ध है और सड़कों की समस्या को लेकर निरंतर प्रयासरत है और इसी का परिणाम है,कि जिले के हर प्रखंड में हर रोज नये सड़क और सड़क मरम्मती का शिलान्यास हो रहा है. मौके पर उपस्थित विधायक नलिन सोरेन से आग्रह करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये राज्य से प्रस्ताव केंद्र को भिजवाएं और वहां प्रस्ताव को स्वीकृत कराने का काम मेरा होगा. सांसद श्री सोरेन ने कहा कि काठीकुंड को रेललाइन से जोड़ने को लेकर मैं प्रयासरत हूँ और दुमका और साहेबगंज को रेलमार्ग से जोड़ने का काम जल्द होगा. उन्होंने आमजनों को किसी भी प्रकार की समस्या होने दुमका स्थित स्थायी कार्यालय में पहुंचने की बात कही,जहां उनकी समस्या का समाधान कराया जायेगा. शिलान्यास के मौके पर अपने संबोधन में विधायक श्री सोरेन ने कहा कि लंबे समय से इन सड़कों की स्थिति जर्जर थी,जिसके मरम्मती से इस समस्या का निराकरण हो जायेगा. उपस्थित विभागीय अधिकारियों व संवेदक से पथ मरम्मती कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार के समझौता न करने के निर्देश दिये. उपस्थित ग्रामीणों से सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर नजर रखने और कोई कमी नजर आने पर ग्राम प्रधान के यहां शिकायत दर्ज कराने की बात कही,जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होने से बचेगी. उपस्थित प्रखंड प्रमुख विमला नीपु सोरेन ने प्रखंड के भिलाईकांदर से जोड़ाआम भाया शिकारीपाड़ा तक सड़क निर्माण कराने की मांग सांसद व विधायक के समक्ष रखी. प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार ने प्रखंड में हो रहे विकास कार्यों के लिये सांसद व विधायक का आभार जताते हुए प्रखण्ड के महुआगढ़ी में पर्यटन की दृष्टि से पार्क का निर्माण,मधुबन से पिपरा पंचायत भवन तक सड़क और जोड़ाआम में बायो डायवर्सिटी पार्क के निर्माण का प्रस्ताव दिया. शिलान्यास के मौके पर सांसद प्रतिनिधि मुन्ना सिंह,थाना प्रभारी रूपेश कुमार,बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष लालचंद पाल,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार,हुसैन,अभिजित सुमन,मनोज नाग,कुंदन भगत,रोबिन लाहा,इंतियाज सहित अन्य मौजूद थे

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0xz0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *