टॉक टू डीसी कार्यक्रम के दौरान ऑन द स्पॉट विभिन्न समस्याओं का उपायुक्त ने किया त्वरित समाधान

अनुशासन व पारदर्शी तरीके से कार्य करें अधिकारी व कर्मी : उपायुक्त

सेवा अधिकार अधिनियम के तहत अधिकारी या कर्मचारियों का न लगाना पड़े चक्कर : उपायुक्त

IMG-20230102-WA0088
देवघर। सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार से टॉक टू डीसी ऑनलाईन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी दसों प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व 162 से अधिक सीएससी केंद्रों के माध्यम से जिले के विभिन्न पंचायत के लोगों ने उपायुक्त से ऑनलाइन मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान ऑन द स्पॉट कई लोगों की समस्याओं का समाधान उपायुक्त द्वारा किया गया। आगे कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री भजंत्री ने जिला व प्रखण्ड स्तर के अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों को मिले। इसका विशेष रूप से ध्यान रखें, ताकि योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके। 

नरसिंह महतो द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना का एक किस्त लाभ मिलने के बाद न मिलने की शिकायत संज्ञान लेते हुए उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि लाभुकों का फिर से सत्यापन जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा, जिसके पश्चात किस्त की राशि सभी लाभुकों को भेजी जायेगी। 
नैयाडीह के समीप हो रहे खादान में विस्फोट की वजह से घरों में दरार व जानमाल की क्षति हम ग्रामीणों को हो रही है, जिस पर मामले को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी व संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को मामले की जांच करते हुए पुर्नसत्यापित प्रगति प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निदेश दिया, ताकि मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

टॉक टू डीसी कार्यक्रम के दौरान मेंदनीडीह पंचायत के ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गयी कि राईस मिल के राख से अगल-बगल के कई गांव प्रभावित है। साथ ही तालाब पोखर पानी भी इस राख से प्रदूषित हो गये हैं, जिससे हम सभी ग्रामीणों को विगत कई वर्षों से समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मामले को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर को सीआरपीसी की धारा-133 के तहत प्रोसेडिंग तैयार कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

मोहनपुर प्रखण्ड के आवेदक द्वारा जानकारी दी गयी कि उत्क्रमित विद्यालय गौरी के समीप असामाजिक तत्वों का जमावड़ी व ताड़ी बेचा जाता है, जिसपर संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व थाना प्रभारी को त्वरित आवश्यक कार्रवाई करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निदेश दिया। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/11nk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *