आदिबासि कुड़मि समाज ने सिंहभूम कॉलेज चांडिल में कुढ़माली भाषा पढ़ाई कराने को लेकर किया प्रदर्शन ,प्राचार्य को सोपा ज्ञापन

2

चांडिल I  आदिबासि कुड़मि समाज सरायकेला-खरसावां जिला इकाई द्वारा जिला सदस्य सह कुड़मालि छात्र पंचानन महतो केटिआर के नेतृत्व में सिंहभूम महाविद्यालय चाण्डिल में कुड़मालि भाषा का पठन पाठन शुरू कराने और कुड़मालि शिक्षक एवं पुस्तकों की व्यवस्था कराने को लेकर चाण्डिल डाक बंगला से महाविद्यालय तक प्रदर्शन किया गया। इसके बाद माननीय प्राचार्य महोदय के द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय के माननीय कुलसचिव महोदय को उक्त मांगों संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत ने कहा कि विगत दो वर्ष पूर्व 28.07.2021 को महाविद्यालय में कुड़मालि भाषा की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर पहले भी ज्ञापन सौंपा गया है मगर अब तक कोई पहल नहीं किया गया है जो अत्यंत खेदजनक है। इससे क्षेत्र के कुड़मालि भाषा भाषी छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी और भविष्य अंधकारमय हो रहा है। अगर पक्षपात और भेदभाव से ऊपर उठकर जल्द उचित कदम नहीं उठाया जाता है तो महाविद्यालय से विश्वविद्यालय और राजभवन तक जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि वे छात्र हित में हमेशा साथ खड़े हैं। उन्होंने प्राचार्य महोदय को जल्द से जल्द कुड़मालि छात्रों के उक्त मांगों को पूरा करने के लिए कहा। प्रदर्शन को आकुस सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष मनोज महतो, पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव प्रकाश महतो, केएस कॉलेज सरायकेला छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश महतो, समाजसेवी वशिष्ठ महतो आदि ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से आकुस केंद्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रमोहन महतो, प्रदेश सदस्य निवारण महतो, गणेश महतो, राजेश महतो, रीना महतो, डॉ० विभीषण महतो, सुकदेव महतो, रामप्रसाद महतो, आदित्य महतो, मुकेश चन्द्र महतो, मंगल चन्द्र महतो, सपन महतो, जितेन्द्र महतो, धनंजय महतो, संजीत महतो, गुरुपदो महतो, बाजिनाथ महतो, लक्ष्मण महतो, समीर महतो, आकाश महतो, मानिक महतो, देशबंधु महतो, शंभुनाथ महतो, संगीता महतो, होलिका महतो, सुलेखा महतो, शकुंतला महतो, अमित महतो, चिरंजीत महतो, विष्णु महतो आदि सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/12ww

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *