पारा लीगल वॉलिंटियर्स ने ग्रामीणों को टेली लॉ एप्प के बारे में बताया

झालसा के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र एवं सचिव विश्वनाथ भगत के मार्गदर्शन में जिले के सभी प्रखंडों में पैरा लीगल वालंटियर के द्वारा टैली लॉ एप्प के बारे में जागरूकता अभियान चलाकर बताया गया कि महिलाओं बच्चों अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के सदस्यों, औद्योगिक कामगार, श्रमिक मजदूर, जातीय हिंसा, प्राकृतिक आपदा से पीड़ित, गरीबी रेखा से नीचे जीने वाले नागरिकों को निशुल्क विधिक सेवा के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका के पैनल अधिवक्ता श्रीमती अनिता कुमारी के द्वारा मुकदमा पूर्व परामर्श दिया जा रहा है। इसके लिए अधिवक्ता के पास जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है फोन नंबर या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा ही अधिवक्ता राय परामर्श प्रदान करते हैं दहेज, पारिवारिक विवाद, तलाक, घरेलू हिंसा से बचाव, भरण पोषण, लैंगिक उत्पीड़न, यौन दुर्व्यवहार, छेड़छाड़, जमीन जायदाद एवं संपत्ति अधिकार, महिला एवं पुरुषों के लिए समान मजदूरी, मातृत्व लाभ, भ्रूण हत्या रोकथाम, बाल विवाह, बाल मजदूरी, बच्चों के शिक्षा का अधिकार, प्राथमिकी की प्रक्रिया, गिरफ्तारी के बाद की प्रक्रिया, पुलिस हिरासत में यातना, जमानती और गैर जमानती अपराध आदि के बारे में टैली लॉ एप के द्वारा पैनल अधिवक्ता से परामर्श लिया जा सकता है

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/13gd

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *