काठीकुंड/ शहीद अमरजीत बलिहार मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता सीजन 2 का उद्घाटन मुकाबला मुर्मू ब्रदर्स व अमड़ापाड़ा के बीच रविवार को खेला जायेगा. दूसरा,तीसरा व चौथा मुकाबला रविवार को ही क्रमशः नीम बागान दुमका और आदिवासी क्लब काठीकुंड,सरहद शिकारी व वाय बी सी रामगढ़ एवं शिकारीपाड़ा व बिरबयार राजबांध के बीच खेला जायेगा. सोमवार को भी 4 मुकाबले खेले जायेंगे. पहला मुकाबला सारजोम बेड़ा दुमका व स्टार मुर्मू ब्रदर देवघर,दूसरा मुकाबला पुलिस टीम व मुन परी,तीसरा मुकाबला सारजोम बागान सिजुआ व आदिवासी क्लब काठीकुंड गोपीकांदर 2 और दिन का अंतिम मुकाबला एफ सी गोपीकांदर व राज पल्स 2 पाकुड़ के बीच खेला जायेगा.