देवीपुर। सत्संग भिरखीबाद रोड में कुल पांच बायपास लंबाई दस किलोमीटर का निर्माण कार्य रोहिणी,नावाडीह, तिलजोरी,देवीपुर, चौधरीडीह में कराया जा रहा है।जिसमें रोहिणी से डढवा नदी तक कालीकरण का काम पूरा हो चुका है।रोहिणी पैट्रोल पंप के पास बीच सड़क से 33 केबी का बिजली रेल पोल नहीं हटाया गया है,जिसकारण सड़क दुघॅटना की संभावना व्यक्त की जा रही है।नाडीडीह बायपास में 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।लेकिन विगत 9 वर्षो से रेलवे ओवर ब्रीज का काम अधूरा है।जिला भूअर्जन पदाधिकारी विभूति मंडल ने कहा की नावाडीह रेल ओवर ब्रीज में भूमि अधिग्रहण की कोई समस्या नहीं है जो भी कमी है रेल विभाग और कंस्ट्रक्शन कंपनी की है।जबतक नावाडीह रेल ओवर ब्रीज बनकर तैयार नहीं हो जाता तब तक बायपास रोड की कोई उपयोगिता नहीं है।जाम की समस्या ओवर ब्रीज लंबित रहने के कारण बरकरार रहने वाली है।तिलजोरी रामूडीह रामसागर तक कालीकरण कायॅ अंतिम चरण में है।एम्स के निकट पेवसॅ और कालीकरण कर फोर लेन कर दी गई है।वहीं देवीपुर केन्दुआ में एक सौ फीट सड़क जंगल विभाग के कारण अधर में लटका है।वहीं 11 केबी का का दो पोल केन्दुआ मौजा में बीच सड़क से बिजली विभाग ने नहीं हटाया है।इसी बायपास में बीच सड़क से आम का पेड़ नहीं हटाया गया है।शहरपुरा मौजा में दो सौ फीट सड़क वन भूमि में पड़ता है।जिसका विभाग द्वारा एनओसी अब तक नहीं मिला है।देवीपुर शहरपुरा चौधरीडीह में स्टोन बिछाया जा चुका है।केवल कालीकरण बांकि है।दस किलोमीटर बायपास रोड में दो दजॅन पुलिया कि काम पूणॅ हो चुका है।कई जगहों पर भूधंसान वाले सड़क किनारे गाडॅवाल बनाया जा चुका है।अब कुछ ही दिनों में लोग बायपास रोड से फर्राटा भरेंगे।जिसका अलग ही रोमांच होगा।बायपास रोड पूरा हो जाने पर देवीपुर से देवघर जाने में पन्द्रह मिनट का समय काफी होगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/19sj