डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

IMG-20230303-WA0064
पाकुड़।  उपायुक्त- सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय के नीचले तल्ले में बने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। उन्होंने वहां रखे ईवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख रखाव का जायजा लिया। उल्लेखनीय हो कि, जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्रि – मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है एवं रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है। इसी संबंध में उपायुक्त ने निरीक्षण करते हुए जिला निर्वाचन शाखा के कर्मियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया तथा प्रतिवेदन मंत्री मंडल (निर्वाचन) विभाग झारखंड रांची को भेजने का निर्देश दिया। मौके पर सभी राजनीतिक पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1azo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *