नगर आयुक्त अध्यक्षता में आगामी श्रावणी मेला 2023 की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया

6

देवघर I नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल की अध्यक्षता में निगम कार्यालय सभागार में आगामी श्रावणी मेला 2023 की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया।  

बैठक में श्रद्धालुओं को विगत वर्ष से बेहतर साफ़ सफाई, पेयजलापूर्ति, विद्युत् व्यवस्था आदि की सुविधा प्रदान करने हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गयी।  

1 – बाबा मंदिर के आस पास के क्षेत्रों में पेभर ब्लॉक्स एवं डेकोरेटिव लाइट का अधिष्ठापन करते हुए टूटे पथों की मरम्मत करने संबंधी निदेश दिया गया।  

2 – नेहरू पार्क क्षेत्र में सीटिंग बेंच का अधिष्ठापन एवं शौचालय की व्यवस्था को दुरुस्त करने संबंधी निदेश दिया गया। 

3 – श्रावणी मेला रूट लाइन से शेड का अवश्यकतानुसार मरम्मत करने संबंधी निदेश दिया गया।  साथ ही पूर्व में निर्मित शौचालयों में रंग रोगन सहित अन्य आवश्यक मरम्मति का कार्य किया जाना है।  

4 – श्रावणी मेला के दौरान एवं शहर के साफ़ सफाई हेतु आवश्यक यन्त्र – उपकरण तथा सामग्रियों की नियमानुसार क्रय हेतु सूची बनाते हुए विभाग को ससमय भेजने संबंधी निदेश संबंधित को दिया गया।  

5 – शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित अंतराल पर फॉगिंग करवाने एवं आवारा कुत्तों के नियंत्रण हेतु भी संबंधित विभाग को निदेश दिया गया।  

6 – शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित जल स्रोतों – तालाबों की साफ़ सफाई हेतु भी निदेश दिया गया।

बैठक में कार्यपालक अभियंता-  अरविन्द कुमार सिंह, सहायक अभियंता-  वैदेहि शरण एवं  पारस कुमार, नगर मिशन प्रबंधक-  हिमांशु शेखर, नगर प्रबंधक-  सतीश दास,  प्रकाश मिश्रा,  मनीषा प्रियंका टोप्पो,  सुधांशु शेखर, सहायक नगर निवेशक –  विवेक हर्षिल,  टैक्स दरोगा – जयशंकर साह, कनीय अभियंता-  प्रफुल्ल,  मुकुल,  अरविन्द,  सूरज समेत अन्य  निगम कर्मी उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1cku

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *