देवघर I पुलिस को मिली गुप्त सूचना एवं साक्ष्य के आधार पर जिला अंतर्गत ग्राम जरका एवं पालाजोरी थाना अंतर्गत ग्राम असना अंगवाली में छापेमारी कर 6 साइबर अपराधी को गिरफ़्तार किया गया है।गिरफ़्तार सभी ठग लोगों से गूगल सर्च इंजन पर ईपीएफओ एवं कस्टमर सर्विस के कस्टमर केयर हेल्प लाइन सर्विस 24×7 का एड चलाकर आमजनों को झांसे में लेकर सर्वे लिंक भेजकर बैंक डिटेल्स प्राप्त कर ठगी का शिकार बनाते थे।वहीं फर्जी मोबाइल नं से फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर आम लोगों को एटीएम बंद होनें और उसे चालू कराने के लिए रेंडमली कॉल करते हैं और ओटीपी प्राप्त कर ठगी करते थे।इसके अलावे विभिन्न अन्य हथकंडा अपना कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।गिरफ़्तार अपराधियों में चंदन कु उम्र 25 वर्ष पिता सहदेव मंडल,दीपक कुमार मंडल 22 वर्ष ,पिता सुधीर कुमार मंडल,विकास कु मंडल उम्र 26 वर्ष पिता विभीषण मंडल,अनिल मंडल उम्र 26 वर्ष पिता प्रेम मंडल सभी ग्राम जरका,विवेक कु उम्र 19 वर्ष पिता दशरथ यादव ग्राम बिहाई सभी थाना सोनारायठाड़ी,पुनीत मंडल उम्र 20 वर्ष पिता विजय मंडल,ग्राम असना अंगवाली थाना पालाजोरी शामिल हैं।वहीं गिरफ़्तार अभियुक्तों से मौके पर 11 मोबाईल और 24 फर्जी सिम बरामद किया गया है।
पलाजोरी और सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र से 6 साइबर अपराधी को किया गया गिरफ्तार
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1d5x