देवघर। सदर अस्पताल परिसर में लगातार लगभग एक माह से संविदा पर कार्यरत एएनएम जीएनएम सहित अन्य कर्मी अपनी मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे हैं।वहीं इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बहुत दिक्कत भी हो रही है कीन्तु संघ और सरकार दोनों की जिद्द के वजह से स्थिति और असमान्य हो रही है।वहीं इस सबंध में संघ के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि झारखण्ड अनुबन्धित एनएचएम के तहत पूरे निविदा कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है।बहुत से साथी हमारे अनशन पर भी बैठे हुए थे रांची में,कीन्तु वरिय अधिकारियों के द्वारा सिर्फ अनशन तोड़वाया गया है कोई कोई आश्वासन नहीं दिया गया है।वैसे वार्ता हुयी है अनशन भी तोड़ा गया है कीन्तु वार्ता के दौरान वार्ता कम और धमकी ज्यादा था इसलिए हम लोगों की लड़ाई संबैधानिक रूप से जारी रहेगा।इसी क्रम में आज हमलोगों ने भूख हड़ताल किया है आगे आंदोलन और कठोर होगा अगर साकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो हमारा धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम जारी रहेगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1dea