सरकारी स्तर पर चौक-चौराहें पर अलाव की व्यवस्था नहीँ, राहगीर परेशान 

IMG-20230102-WA0040

हनवारा। एकाएक बढ़ते ठंड में अलाव जलाने के लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है। एकाएक तेजी से ठंड बढ़ जाने के कारण हनवारा क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है।हवा के साथ साथ कनकनी भी बढ़ गई है।दिन में तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस रहता है,तो रात में तापमान गिरकर 8-10 डिग्री तक पहुंच जाती है। ठिठुरते हुए ठंड से चलते मुसाफ़िर,गरीब-गुरवे,तथा सवारी टेम्पू का इंतजार करने वाले मुसाफिर का बुरा हाल हो रहा है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग जुगाड़ लगाकर अलाव से आग ताप कर ठंड के प्रकोप से बचने के फिराक में लग गए है।लोगों का कहना है कि सरकारी स्तर पर चौक-चौराहें पर अलाव की व्यवस्था नहीँ की गई है।अलाव की व्यवस्था नही होने से स्थानीय बाजार सहित चौक चौराहें पर राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सबसे ज्यादा परेशानी मजदूरी करने वाले लोगों के बीच देखा गया।वह लोग बार बार खरपतवार जलाकर ठंड से बचाव कर रहे थे।दो दिन से ठण्ड इतना बढ़ गया है कि लोग इससे बचाव करने की तरह तरह हथकण्डे अपना रहे हैं।पर राहत नही मिल रही हैं।वही क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से हनवारा चौक, शहजादपुर चौक, नैरणी चौक,गाड़ी स्टैंड, आदि चौक चौराहें सहित अन्य जगहों पर अलाव जलाने की माँग किया है।

क्या कहते हैं अंचलाधिकारी महागामा 
रंजन यादव

वहीँ इस सबन्ध में महागामा अंचलाधिकारी रंजन यादव ने कहा कि ठंड को देखते हुए हनवारा क्षेत्र में जगह जगह चौक-चौराहे पर अलाव जलाने का निर्देश दे दिया गया है। सोमवार शाम से ही अलाव जलाने का व्यवस्था किया जाएगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1f6e

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *