बोकारो। जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने डॉक्टर पी नैयर पर विश्वास जताते हुए झारखंड प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बावत डॉ. नैयर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को और जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और झारखंड वासियों का तहे दिल से शुक्रिया किया है और झारखंड वासियों से निवेदन किया की हमारे नेता में विश्वास कीजिए एक मात्र वो ही ऐसे नेता हैं जिनको सही में आप झारखंड वासियों की चिंता है। इसलिए आप हमे आपकी लड़ाई का सहोएगी बनने दें। जरूर हमे सफलता मिलेगी। नव मनोनित साथी संतोष कुमार विकराल प्रधान महासचिव, मनोज प्रसाद प्रदेश महासचिव, योगेश निषाद वरीय प्रदेश उपाधक्ष को भी बधाई देता हूं।