गोड्डा। बाल दिवस के अवसर पर संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित ‘फ्लोरेंस ट्रिब्यूट टू जवाहर लाल नेहरू’ कार्यक्रम में ‘लाइफ एंड कॉन्ट्रिब्यूशन ऑफ जवाहरलाल नेहरू ऑन डेवलपमेन्ट’ विषय पर स्पीच के लिए झारखंड से एक मात्र वक्ता प्रतिभागी के रूप में गोड्डा महिला कॉलेज की राजनीति शास्त्र की स्नातक कला (प्रतिष्ठा) सेमेस्टर छह की अत्यंत मेधावी छात्रा कोमल कुमारी का चयन हुआ है। सदर प्रखंड अंतर्गत सैदापुर गांव के समाजसेवी अधिवक्ता शिशिर कुमार झा की सर्वगुण संपन्न पुत्री कोमल का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ‘नेशनल यूथ पार्लियामेंट’ प्रोग्राम के तहत आयोजित जिला स्तरीय और राज्यस्तरीय दो चरणों में आयोजित ऑनलाइन स्पीच कॉन्टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। कोमल की इस गौरवशाली उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए महिला कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य किरण चौधरी, एनएसएस की डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर प्रो सुमन लता, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो नूतन झा, प्रो रेखा कुमारी एवं डॉ साबरा तबस्सुम, सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के अलावा लोकमंच सचिव सर्वजीत झा ‘अन्तेवासी’ एवं जिला कला-संस्कृति संयोजक सुरजीत झा ने कोमल को बधाई दी है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1ikk