मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहन
शिक्षा क्रांति के जनक हैं मनीष सिसोदिया
गिरिडीह। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सोमवार को गिरिडीह में आक्रोश मार्च निकाला और टावर चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया। रैली में अडानी से यारी देश से गद्दारी नहीं चलेगी नहीं चलेगी, अडानी से यारी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी शर्म करो शर्म करो, मनीष सिसोदिया तुझे सलाम आदि नारे लगा भी लगे । मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि प्रदेश संयोजक डी एन सिंह के निर्देश पर पूरे झारखंड में आक्रोश प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश का नाम लेकर मोदी पूरा देश बेचने में लगा हुआ है। देश को शिक्षा और स्वास्थ्य का माॅडल देने वाले को जेल भेजा जा रहा है और लाखों करोड़ का घोटाला करने वालों के साथ दोस्ती निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार पूरी तरह से तानाशाह हो गई है। प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आम आदमी पार्टी की बढ़़ती लोकप्रियता से भाजपा पूरी तरह से घबरा गई है और घबराहट में दमनकारी करवाई कर रही है। युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि मोदी के दमनकारी नीति का आम आदमी पार्टी घोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता सब देख रही है और जनता आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी। जिला उपाध्यक्ष रोजन अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए देश के मजदूर किसान छात्र नौजवान को आगे आना होगा। गिरिडीह विधानसभा प्रभारी निर्मल प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा ने देश को मंहगाई और बेरोजगारी में झोंक दिया है। मेहबूब अंसारी ने कहा कि जनता की थाली से दाल सब्जी गायब है और अपने आप को फकीर कहने वाले मोदी 8500 करोड़ के जहाज में पूरा विश्व घूमने में मस्त हैं। आक्रोश मार्च में पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष सीताराम महतो, प्रखंड सचिव राजेश महतो, सोशल मीडिया दानिश आलम, मुर्शीद मिर्जा, मो सोहराब रैन, मो० शम्स, सकलदेव यादव, हुसैनी मियां, मनोज साव, जय प्रकाश वर्मा, राजेन्द्र महतो, बदरूद्दीन अंसारी, तैयब अंसारी, नईमुद्दीन अंसारी, सरयू राय, विनोद कुमार, टेकलाल यादव, आलम हुसैन, टहलू महतो, पूरन महतो, पिंटू महतो, आनंद राय, सलाउद्दीन अंसारी, तुफैल अंसारी, सरफराज़ अंसारी , सहदेव ठाकुर, सुशील कुमार शशि, रंजीत कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1ioz