गिरिडीह। आगामी पर्व त्योहार गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा को लेकर सोमवार को धनवार थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो ने की। बैठक में आगामी त्योहारों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में खोरी महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो के अलावे धनवार थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार घोडथम्भा ओपी प्रभारी उपस्थित थे। जिसमें शांति व्यवस्था को लेकर शांति समिति के सदस्यों ने चर्चा की। शांति समिति सदस्यों ने बैठक में कहा कि अश्लील गाना नही बजाएं, डीजे पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध रहेगा। वहीं खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो ने कहा कि सभी पुजा पंडालों अश्लील गाना नही बजाएं, डीजे पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध रहेगा सोशल मीडिया पर अफवाह जनक पोस्ट करने एवं अफवाह फ़ैलाने वाले कारवाई कि जाएगी तथा असमाजिक तत्वों पर पुलिस के द्वारा कड़ी नजर रखी जाएंगी तथा जगह जगह पर पुलिस प्रशासन की तैनाती रहेगी और कहा कि सभी पुजा पंडालों को यह निर्देश दिया गया है कि 27 को किसी भी हालत में प्रतिमा विसर्जन किया जाना चाहिए। मौके पर विधायक प्रतिनिधि पवन साव, समाजसेवी नसीम राही, मुखिया सुभाष यादव,माले नेता विनय संथालिया ,मुखिया सजरुल अंसारी, मुखिया बालमुकुंद यादव, मुखिया कृष्णदेव रजक ,अरबिंद कुमार साव, समेत कई पुजा पंडालों के लोग उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1lzf