संवाददाता, मसलिया/ एसपी दुमका अंबर लाकड़ा के निर्देश पर गुरुवार को टोंगरा तथा मसलिया थाना पुलिस ने बाइक जांच शुरू की। टोंगरा थाना प्रभारी राजेश कुमार व एएसआई मिथिलेश प्रसाद सिंह की नेतृत्व में खीरघाटा मोड़ पर बाइक जांच के दौरान गाड़ी के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस तथा हेलमेट की जांच किया। जिसमें नौ बाइक चालक के पास कागजात की कमी तथा हेलमेट नहीं रहने के कारण गाड़ी को जब्त कर थाना में रखा है। साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी दुमका को कार्रवाई हेतु पत्र लिखा है। इधर मसलिया थाना गेट पर थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा तथ पीएसआई की अगुवाई पर चार बाइक को जब्त कर जिला परिवहन पदाधिकारी दुमका को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। मसलिया तथा टोंगरा पुलिस द्वारा लगातार बाइक जांच चलाकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने से गाड़ी चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।