मंदराचल से निकली भारत जोड़ो यात्रा, अमन का संदेश प्रवाहित होगा – मल्लिकार्जुन खड़गे

बौंसी। मंथन की इस पवित्र भूमि से कांग्रेस की भारत जोड़ो महायात्रा का आज प्रारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर बिहार और झारखंड के कई नामचीन कांग्रेसी उपस्थित हुये । मुख्य रूप से पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार , सुबोधकांत सहाय , प्रदीप यादव , तारिक अनवर , अजीत शर्मा , मो शकील अहमद ,आदि ने सभा को संबोधित किया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंदार की महत्ता को दर्शाते हुये कहा कि इस धरती से कांग्रेस की महायात्रा के माध्यम से समस्त देश में एक संदेश प्रवाहित होने वाला है। भारत की एकता अखंडता का सर्वोत्तम प्रतीक मंदराचल पर्वत, जिससे कभी देवदानवों ने क्षीर सागर का मंथन किया था जिससे 14 महारत्नों की प्राप्ति हुई थी। आज यह निश्चित हो गया है कि भारत देश का भविष्य कांग्रेेस की बागडोर से ही संभव है। कांग्रेस ने आज जो बीड़ा उठाया है , क्षीरसागर के मंथन से मंदराचल की पवित्र भूमि और बांका जिला अष्टावक्र की तपस्थली से जो भारत जोड़ो यात्रा आज निकल रही है यह निश्चित रूप से समस्त भारत को एकता अखंडता के सूत्र में बांधने में सक्षम होगा। 
बिहार प्रदेश के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि पार्टी ने समस्त भारतीयों को एक सूत्र में बांधकर अंग्रेजो के खिलाफ एक महाभारत लड़ी थी और दुनिया को भारत की आजादी का संदेश दिया था, प्रजातंत्र का एक संदेश दिया था वह निश्चित रूप से मंदराचल की पवित्र भूमि की कड़ी से अलग नहीं है।
भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि मंदराचल की पवित्र भूमि में वह वीरता का रस है जहां अमर शहीदों ने अपनी गाथाएं लिखी थी। शहीद जागो साही , लखीसाही , अमर शहीद सतीश जैसे लाल धरती पर हुए थे। परशुराम सिंह की क्रांतिकारी भूमि पर हम दुनिया में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का खैर मकदम करते हुए एक संदेश देना चाहते हैं कि भारत तभी सुरक्षित रहेगा जब भारत की बागडोर कांग्रेसी महा पार्टी के हाथों में होगी।
मुंगेर के विधायक अजय सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू, वीरांगना इंदिरा गांधी , राजीव गांधी जैसे युवा की कुर्बानियों ने इस पार्टी में अपना बलिदान देकर भारत को यह बता दिया कि भारत की एकता अखंडता कांग्रेस के ही हाथों में हो तभी यह संभव है। 
सुबोध कांत सहाय ने कहा कि आज बड़ी गौरवमई दिवस है कि आज इस पावन भूमि से कांग्रेस के वरिष्ठ एवं नेताओं कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ यह तय किया है कि हम मंदार से दुनिया को एक संदेश देंगे। भाईचारे का संदेश, एकता अखंडता का संदेश, सामुदायिक एकता का संदेश, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई इस भारत में तभी सुरक्षित है जब भारत की बागडोर कांग्रेस जैसी महा पार्टी के हाथों में हो। आज हमारे राहुल जी, बहन प्रियंका जी ने यह तय किया है कि हम भारत के एक एक व्यक्ति को जोड़कर भारत को मजबूती प्रदान करेंगे और देश को दुश्मन के हाथों में जाने से रोकेंगे। आज वर्तमान परिवेश में जो राजनीतिक विद्रूपतायें हैं जो धार्मिक कट्टरताओं से देश को जंजीरों में बांधे हैं , उससे मुक्त कराने के लिए कांग्रेस ने भारत जोड़ो एकता मंदार से प्रारंभ किया है यह बड़े गौरव की बात है।
वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी उदय शंकर झा चंचल ने स्धानीय संगठन से जुड़े कार्यकताओं का धन्यवाद करते हुये कहा कि बांका की बागडोर थामे भाई संजीव सिंह, लोहा सिंह, विनय कापरी, विश्वजीत सिंह, सुनयना बहन जैसे युवा नेताओं की तो बात ही निराली है। इन्होंने हर संभव हर कठिन पलों को तय करते हुए बांका जिला में कांग्रेस का परचम लहराया है। आज हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता कसम लेते हैं कि हम मंदार की पावन धरती से चलकर भारत के कण कण ,भारत की गली-गली ,भारत के हर सड़कों पर, भारत के हर गांवों को जोड़ते हुए कांग्रेस को एक मजबूती प्रदान करेंगे और भारत में एकता अखंडता स्थापित कर पुनः एक बार फिर कांग्रेस के स्वरूप को स्थापित करने में हम सक्षम होंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1ol0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *