मसलिया प्रतिनिधि/ मसलिया थाना की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आम लोगो को सड़क सुरक्षा के प्रति लोगो जागरूक करने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को सिद्पहारी फुटबॉल मैदान में खेला गया। मौके पर थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा, उप प्रमुख सष्टि पद नंदी, एस आई मिथुन किस्कू, बिश्वजीत कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। टूर्नामेंट का फाइनल मैच ड्रीम इलेवन दुमका एवं छैलापाथर के बीच खेला गया। जिसमे ड्रीम इलेवन दुमका ने 53 रन से टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीत लिया। छैलापाथर टीम ने टॉस जीतकर ड्रीम इलेवन दुमका टीम बल्लेबाजी के लिए आमंत्रण किया। ड्रीम इलेवन दुमका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 121 रन बनाया। वही छैलपथर टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 68 रन ही बना पाया। मौके पर विजेता टीम ड्रीम इलेवन को थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने 15 हजार तथा उपविजेता छैलपथर टीम को 10 हजार रुपया नगद देकर प्रात्साहित किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री मुंडा ने सड़क सुरक्षा के तहत सभी खिलाड़ियों को एक एक हेलमेट भेंट करते हुए कहा कि बाइक चलाते वक्त सभी हेलमेट पहने, तेज रफ्तार बाइक नही चलाये, नशा करके बाइक नही चलाये आदि का संदेश दिया। इस मौके टूर्नामेंट के नेतृत्व कर रहे दरोगा अंसारी सहित अनेक उपस्थित थे।