जामा प्रखंड क्षेत्र के भूटोकोड़िया पंचायत भवन में मंगलवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान वरीय पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी बंका राम, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने उपस्थित लोगों को बारी बारी से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान सभी विभाग द्वारा पेंशन, मनरेगा योजना, चापानल, पशुधन योजना से संबंधित आवेदन लिये गये। बीडीओ ने मनरेगा योजना से लेकर आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना सहित संचालित सभी योजनाओं के बारीकियों से ग्रामीणों को अवगत कराया। साथ ही दिव्यांग सुशीला हांसदा को मौके पर ही विवेकानंद निः शक्त स्वावलंबन योजना से स्वीकृति दी गयी। जनता दरबार में कुल 184 आवेदन प्राप्त किये गये। जिसमें 97 आवेदन को ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। मौके पर विकास मिश्रा, पीएम आवास समन्यवक अस्तिना सोरेन, बीपीओ आशारोज हांसदा सहित सभी पंचायत सचिव और रोजगार सेवक उपस्थित थे।