
राँची। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड सरकार के झारखंड राज्य बाल संरक्षण द्वारा आयोजित बाल कल्याण समिति के नवचयनित अध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए 15 दिवसीय आवसीय अनिवार्य प्रशिक्षण ग्रामीण विकास संस्थान हेहल राँची में प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन दीप प्रजवलित मुख्य अतिथि बाल संरक्षण संस्था झारखण्ड सरकार के निदेशक राजेश्वरी बी ने किया। उक्त प्रशिक्षण शिविर में झारखण्ड के नव चयनित बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश्वरी बी ने कहा कि बाल कल्याण समिति बच्चों के सर्वोतम हित मे कार्य करती है,आप सभी की जिम्मेवारी है कि अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने अपने जिला में अच्छे ढंग से कार्य करे एवं झारखण्ड राज्य को देश मे बाल हित मे कार्य को अच्छा संदेश जाय। हम सभी को मिलकर झारखण्ड से बाल मजदूरी, सीआईएसएस श्रेणी, बाल तस्करी, बाल विवाह, जैसे सामाजिक बुराई के खिलाफ अच्छे ढंग से कार्य कर सके उन्होंने आगे कहा कि बच्चों की समस्या को लेकर मुझसे बाल कल्याण समिति सीधे संपर्क कर सकते है। उद्घाटन सत्र को यूनिसेफ के डॉ कनिका मित्रा,प्रीति श्रीवास्तव,बचपन बचाओ आन्दोलन के श्याम मल्लिक, अवर सचिव अरशद जमाल आदि ने संबोधित किया। मौके पर सीडब्लुसी दुमका अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव,बोकारो के अध्यक्ष शंकर रवानी, जामताड़ा अध्यक्ष रितेश कुमार, पाकुड़ अध्यक्ष शम्भू यादव,गिरिडिह अध्यक्ष पूजा सिन्हा, गुमला के धनंजय मिश्रा रेणु रंजन, ममता अरोड़ा, बबिता कश्यप, कुमारी विजय लक्ष्मी, नूतन बाला, स्वेता जायसवाल, प्रियरंजन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।