सर्वदलीय बैठक में छात्र की निर्मम हत्या पर जताया दुःख

IMG-20230208-WA0051
गिरिडीह।  गिरिडीह झंडा मैदान में छात्र की निर्मम तरीके से हत्या करने के खिलाफ़ आवाज़ उठाने हेतु सर्वदलीय सर्वजातीय प्रतिनिधियों द्वारा बैठक किया गया तथा समिति का गठन किया गया। बैठक में गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित हुए तथा उन्होंने भरोसा दिलाया कि घटना का उदभेदन शीघ्र होगा तथा दोषियों पर कठोर से कठोर कारवाई कि जाएगी। जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी ने इस निर्मम घटना कि कठोर निंदा कि और पीड़ित परिवार के साथ हमेशा सहयोग करने का भरोसा दिया।कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने घटना की कठोर निंदा करते हुए दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने कि डी आई जी से मांग की। सभा में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिती सदस्य नूनूलाल मराड़ी ने इस घटना कि कठोर निंदा कि और अग्नि-ज्वलित आँखों से इस तरह की दर्जनों घटना को निंदा और मृतक छात्र विशाल कुमार सिंह के परिजनों के प्रति सवेंदना व्यक्त करते हुए सरकार से विशाल के परिवार को नौकरी तथा एक करोड़ रूपये मुआवजा कि माँग किया, मांग पूरा नही होने पर पुरे जिले में सामूहिक धरना प्रदर्शन चलाया जाएगा। सभा के संचालन अजय कुमार राय तथा अध्यक्षता विनय कुमार सिंह ने किया।माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह जिला में डर और भय का माहौल है,जनता एक जुटता लाए और जमकर आंदोलन करें,बगोदर विधायक बिनोद कुमार सिंह ने फोन से कहा की इस मामले को हम विधानसभा में भी उठाएंगे,ज्ञात हो विधायक विनोद सिंह,बगोदर से आकर लगातार चार घंटे जेपी चौक पर परिजन से बात की तथा लगातार पोस्टमार्टम होने तक साथ रहे,उन्होंने कहा है कि प्रशासन जल्द पकड़े दोषियों को वरना आंदोलन को बाध्य होगी जनता।
बैठक में मुख्य रूप से विनय शर्मा ज़िला परिषद सदस्य निरजन राय अजय रंजन,उमाचरण पहाड़ी गौरिशंकर सिंह ब्रामऋषि समाज अध्यक्ष,मनोज राय,राजेश तुरी कांग्रेस नेता,चुनूकांत सिन्हा बार एसोसिएसन सचिव,राजेश सिन्हा माले नेता,छोटेलाल यादव ,जयप्रकाश राय(अधिवक्ता) ,मिथलेश सिंह आदीउपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2563

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *