जल शक्ति अभियान के सफल संचालन को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक

देवघर I उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार शुक्रवार को उप विकास आयुक्त डॉ कुमार ताराचन्द की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान के सफल संचालन को लेकर केन्द्रीय व जिला स्तरीय टीम के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने जिला स्तर पर किये जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी के अलावा एरिया, पॉपुलेशन, रैन्फॉल फोरेस्ट एरिया आदि से जुड़ी विभिन्न जानकारियों से सभी को अवगत कराया। इसके अलावे इसके अलावा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त डॉ0 कुमार ताराचन्द ने देवघर जिला अन्तर्गत भू-जल स्तर, भू-भाग के हो रहे उपयोग, हाईड्रोलॉजी एवं जियोमोर्फोलॉजी से जुड़ी विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए भूमि जल संरक्षण को लेकर विभिन्न विभागों से किये जाने वाले कार्यों एवं अमृत सरोवर के प्रगति कार्यों कि वास्तुस्थिति से सभी को अवगत कराया गया। साथ ही  केन्द्रीय टीम को जल संरक्षण की दिशा में जिला स्तर पर किये जा रहे कार्यों के अलावा हर घर नल जल योजना को 2024 तक पूर्ण करने की दिशा में किये जा रहे कार्यों से सभी को अवगत कराया। आगे अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण पर किये जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उप विकास आयुक्त ने जिला स्तर के अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता की टीम को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। वहीं जल संरक्षण को लेकर जिले में विशेष सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उदेश्य से किये जा रहे कार्यों के साथ जिले मे जल से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु लघु सिंचाई कार्यालय में एक जल शक्ति केंद्र का निर्माण किया गया है, ताकि समस्याओं का निराकरण ससमय किया जा सके। इसके अलावे विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान केन्द्रीय टीम के सदस्यों द्वारा जानकारी दी गयी कि जिले में चल रहे कार्यों की वास्तुस्थिति को देखने व समझने हेतु टीम के द्वारा दो फेज में निरीक्षण कार्यक्रम सुनिश्चित किया जायेगा। इस दौरान उपरोक्त के अलावे केन्द्रीय नोडल अधिकारी के0वी0 अजीत, उप सचिव समन्वय, रक्षा उत्पादन विभाग, केंद्रीय तकनीकी अधिकारी, सुश्री राकिया इकबाल, केंद्रीय भूजल बोर्ड, वन प्रमंडल पदाधिकारी राज कुमार साह, प्रतिशक्षु आईएएस अनिमेश रंजन, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणबीर सिंह,जिला कृषि पदाधिकारी कमल कुमार कुजूर, जिला मत्स्य पदाधिकारी दिपांकर शीट, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर संजय प्रसाद एवं कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, मधुपुर राहुल प्रियदर्शी, डीसी सेल से सुश्री देवांजली मंडल व छप्पा किरण, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, नगर निगम, मनरेगा, भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/26ru

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *