बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर राज्यपाल से मिले गोड्डा के युवा नेता शुभम

गोड्डा के युवा नेता शुभम मंडल ने बांग्लादेशी घुसपैठ और गोड्डा कॉलेज निर्माण पर सौंपा ज्ञापन

गोड्डा। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी और युवा नेता शुभम मंडल ने रांची स्थित राजभवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ और गोड्डा कॉलेज के फॉरेस्ट क्लीयरेंस से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा।

शुभम मंडल ने कहा कि गोड्डा जिले के कई गांवों में बांग्लादेशी घुसपैठियों का प्रभाव बढ़ रहा है, जो पिछले कई महीनों से चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की हेमंत सरकार के कारण इन घुसपैठियों का मनोबल बढ़ रहा है। शुभम ने बताया कि वे इस मुद्दे पर कई वर्षों से लड़ाई लड़ रहे हैं और जब तक इसका समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

गोड्डा कॉलेज के फॉरेस्ट क्लीयरेंस पर बात करते हुए शुभम ने कहा कि यह प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद कॉलेज का भव्य निर्माण शुरू होगा, जिससे यहां के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद शुभम मंडल ने आशा व्यक्त की कि इन दोनों प्रमुख मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2frp