देवघर। देवघर जिला के सारवां प्रखंड अंतर्गत प्राप्त सूचना के आधार पर सारवां थाना के भैयाडीह जंगल में गुप्त रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ का क्रय विक्रय कर रहे अंतरजिला थोक कारोबारी 1.कुमार अनिकेत उर्फ अंकित उम्र 20वर्ष पिता मनोज कुमार ग्राम दामोदरपुर थाना बलियापुर धनबाद 2.अमन मिश्रा उम्र 23 वर्ष पिता स्वo मृत्युंजय मिश्रा ग्राम कोयलानगर थाना सरायढेला धनबाद 3. संतोष कुमार यादव उम्र 22वर्ष पिता कल्लू यादव ग्राम दांगी मोर थाना सरायढेला धनबाद तथा मादक पदार्थो का खुदरा कारोबार करने वाले 4.दीपक कुमार रॉय पिता उदयचंद रॉय ग्राम पांडेयटोला थाना सारवां 5.समुचित रंजन पिता सत्रुघन प्रसाद ग्राम सकरिया थाना सारवां देवघर को गिरफ्तार किया गया तथा उनलोगो के पास से कुल 2.4 किलो गांजा बरामद किया गया ।इतनी भारी मात्रा में गांजा की बरामदगी को देवघर पुलिस बड़ी सफलता मान रही है ।साथ ही देवघर पुलिस सभी लोगो से अपील करती है की वे किसी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन से दूर रहे। प्रतिबंधित मादक प्रदार्थ के साथ पकड़े जाने पर देवघर पुलिस के द्वारा कठोर कानूनी कारवाई की जाएगी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2gy5