डहरभंगा में बना इंडोर स्टेडियम और संसद भवन कबाड़ में तब्दील

7

टाटीझरिया(हजारीबाग) I  प्रखंड क्षेत्र के डहरभंगा में 1996 -97 में आदर्श गांव की घोषणा होने पर इंडोर स्टेडियम और संसद भवन बनाया गया था । भवन बनने के बाद उक्त भवन में एक दिन भी किसी प्रकार की बैठक नहीं हुई,न कोई खेल हुआ। आलीशान भवन और इंडोर स्टेडियम अब खंडहर बन गया। यह अब शरारती तत्वों का डेरा बनकर रह गया है। भवन के खिड़की -दरवाजे सब गायब हो गए हैं,यहां तक की अब टाइल्स भी धीरे -धीरे उखाड़े जाने लगे हैं। अच्छा होता इसे किसी विभाग के कार्यालय के रूप में दे दिया जाता,ताकि इसका सदुपयोग हो।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2iyy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *