छात्रा का फोटो वायरल करने वाले को भेजा जेल, प्रधानाध्यापक डर से हुए बेहोश

झारखंड की उपराजधानी दुमका के एक स्कूल के सहायक शिक्षक को अपनी छात्रा को फोटो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रधानाध्यापक बेहोश को गया जिसे इलाज के लिये दुमका के फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है। दरअसरल जरमुंडी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलदाहा के प्रिसिंपल सरफराज अंसारी और शिक्षक पार्थ सारथी महतो सहित अन्य शिक्षकों के लिये स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा के साथ शिक्षक ने फोटो लिया जिसमें छात्रा और शिक्षक के अलावा दूसरा कोई नहीं था। यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने की जानकारी छात्रा के पिता प्रकाश मिश्र को लगी। उन्होंने स्कूल के अन्य अभिभावकों के साथ इस मामले में आपत्ति जताते हुए इसकी शिकायत दुमका के उपायुक्त से कर दिया। उपायुक्त के निर्देश पर मामले की जांच हुई। जांच में यह मामला काफी गंभीर होने के कारण आरोपी सहायक शिक्षक पार्थ सारथी महतो को जरमुंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जांच के दौरान प्रधानाध्यापक सरफराज अली बार बार बेहोश हो रहा था इसलिए उसे इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि शिक्षक बार बार फोन करके छात्रा को परेशान करता था इस पूरे मामले में जिला प्रशासन की ओर से किस तरह से कार्रवाई की जाएगी इस सभी की नजर बनी हुई है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2jm4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *