काठीकुंड थाना क्षेत्र में काम कर रही संवेदक कंपनी को काम बंद करने की चेतावनी दी गयी हैं. आपको बता दे,कि काठीकुंड से कड़विंदा के बीच बंगाल के सिलीगुड़ी की केमेख इंटरप्राइजेज द्वारा लगभग 68 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को कार्यस्थल पर पर्चा छोड़ कर कार्यकारी एजेंसी के कर्मियों को काम बंद करने का फरमान जारी किया गया है. आपको बता दे कि,कुछ महीनें पहले भी इसी सड़क निर्माता एजेंसी को धमकी देते हुए लेवी की मांग की गयी थी,जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा जाँच पड़ताल के बाद इस मामले में दुमका जिले के अजीत मरांडी व जमुई के अनिल पासवान को जेल भेजा गया था. एक बार फिर से संवेदी एजेंसी के कार्यस्थल पर पर्चा छोड़ कर काम बंद करने का फरमान सुनाया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक,निवेदक भाकपा माओवादी के नाम से जारी इस पर्चे में अविलंब काम बंद करने का फरमान जारी किया गया है. काम बंद न करने की स्थिति में इसे संगठन का नियम भंग करने का कार्य माना जायेगा और अपराध में संलिप्त लोगो को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी,जैसी बातें पर्चे में लिखी गयी हैं. इस मामले में काठीकुंड थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि,मामले की जाँच की जा रही हैं और छानबीन जारी है.