मृतकों में तीन बच्चे, दो महिला और एक पुरुष शामिल
मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि
फिरोजाबाद। जसराना क्षेत्र के एक मकान में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। इसके अलावा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं।आग लगने से एक ही परिवार के नौ लोगों में से छह की मौत हो गई है। इसमें तीन बच्चे, दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं।
घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया है और अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को उचित इलाज मुहैया कराई जाए। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।
थाना जसराना क्षेत्र के कस्बा पाढ़म में शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। मकान में आग लगने से कस्बे में हड़कंप मच गया. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं।जानकारी के अनुसार रमन कुमार की इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकान है। दुकान के ऊपर उनका परिवार रहता है। मंगलवार की शाम अचानक उनके मकान में आग लग गई। आग लगने से लपटें निकलने लगीं जिसके कारण कस्बे में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी गईं। जानकारी मिलने पर एसपी देहात रणविजय सिंह, एसडीएम पारसनाथ मौर्य, सीओ अनुज कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2mk7