पुरनदाहा चौक का नाम चंद्रवंशी चौक रखने की किया मांग
देवघर I झारखण्ड मुक्ति युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी ने नगर निगम के आयुक्त से मुलाकात कर एक आवेदन समर्पित करते हुए कहा है कि वार्ड नं 11 पूर्णदाहा चौक पर मास्ट लाइट लगाया जाए और इस चौक का नाम चंद्रवंशी चौक किया जाए।वहीं राहुल ने आवेदन के माध्यम से कहा है कि देवघर नगर निगम के वार्ड नंबर 11 पुरनदाहा मंदिर मोड़ जो मैन बायपास रोड है,जहां छोटी बड़ी गाड़ियों का आवागमन होते रहता है,और यहां तिकोना रास्ता भी है,इस स्थल पर मास्ट लाइट नहीं होने के कारण दुर्घटना के साथ साथ अन्य प्रकार की अपराधिक घटनाओं का भी भय बना रहता है। इसलिए इस स्थल पर एक मास्ट लाइट लगाना अति आवश्यक है।वहीं श्री चंद्रवंशी ने कहा है कि पुरनदाहा दुर्गा मंदिर से कल्याणपुर तक चंद्रवंशी समाज की सबसे ज्यादा आबादी है इस वजह से वार्ड नंबर 11 पुरनदाहा दुर्गा मंदिर स्थित चौक का नाम चंद्रवंशी चौक किया जाए।