दुमका इंजीनियरिंग कालेज में जरमुंडी प्लस टू स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक व औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम 

छात्रों ने इंजीनियरिंग कालेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी ली एवं संस्थान के अत्याधुनिक मशीनों के बारे में जानकारी हासिल की

IMG-20230306-WA0029
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल जरमुंडी के छात्रों ने दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज का शैक्षणिक व औद्योगिक भ्रमण किया। इस मौके पर जरमुंडी प्लस टू हाई स्कूल के नौवीं से बारहवीं के आईटीएस के दर्जनों छात्र छात्राओं ने इंजीनियरिंग कॉलेज की गतिविधियों की जानकारी ली। इस मौके पर संस्थान के उपप्राचार्य रतन बोस ने छात्रों को संस्थान में स्थित बहुमूल्य संसाधनों, उपकरण, कंप्यूटर कार्यशाला, सीएनसी मशीन व अन्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। छात्रों को इंजीनियरिंग कॉलेज के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।  कैरियर संबंधी एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करने को लेकर छात्रों को मार्गदर्शन किया।  जरमुंडी स्कूल के प्राचार्य प्रमोद कुमार ने विद्यालय के छात्रों के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज में घूम घूम कर संस्थान के छात्रों के कार्यों को देखा। जरमुंडी प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में छात्रों को शामिल कर उन्हें भविष्य में अपने लक्ष्य निर्धारण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक व औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम से छात्रों में तकनीकी ज्ञान की वृद्धि होती है। प्रमोद कुमार ने कहा कि छात्रों में नई ऊर्जा, नई सीख, कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम, पाठ्यक्रम की जानकारी के साथ-साथ नई चीजों को सीखने व आत्मनिर्भरता का भी पाठ मिलता है। इस दौरान आईटीडी शिक्षक अमिताभ आनंद, शुभाष हांसदा, दिवाकर रंजन, रेशु आनंद, हेल्थ केयर के शिक्षक प्रवीण कुमार एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित थे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2sir

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *