हजारीबाग I 12 जून को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पटना से रांची के बीच ट्रायल किया जा गया इसी सिलसिले में वंदे भारत ट्रेन हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पहुंची ।जहां इसका लोग बेसब्री के साथ कई दिन से इंतजार कर रहे थे।हज़ारीबाग़ शहर में स्टेशन बने लगभग 8 साल हो गए और अभी तक यहां से कोई भी लंबी दूरी की ट्रेन नहीं चलती थी। वंदे भारत ऐसी पहली ट्रेन है। जो अपने ट्रायल सफल होने के बाद इस रूट पर चलेगी। हालांकि लोगों में उत्साह काफी था । जब श्रमबिंदु की टीम ने लोगों से बात किया तो काफी संख्या में लोगों ने उत्साह से यह बात रखी, कि वह वंदे भारत ट्रेन का स्वागत तो जरूर करते हैं। परंतु वह चाहते हैं, कि यहां से लोकल इंटरसिटी या गरीब रथ जैसी ट्रेन हजारीबाग को मिले। जिससे कि लोगों को और सहूलियत मिल सके। इस दौरान स्टेशन में मौजूद भाजपा के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे ने कहा कि 1990 में उन्होंने हजारीबाग में रेलवे की मांग की थी। तथा एनटीपीसी की मांग को रखा था । जो अब साकार होता हुआ दिख रहा है। आज सफल ट्रायल होने के बाद कुछ दिनों में देश के प्रधानमंत्री इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इस रूट पर सुचारू रूप से चलने की अनुमति प्रदान करेंगे। यह हजारीबाग वासियों के लिए गौरव का क्षण है।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची हजारीबाग लोगो में दिखा उत्साह
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2t1r