मसलिया I दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र में एक 9 वर्षीय बच्चे का शव पुलिस ने एक गड्ढे से शनिवार को बरामद किया था,शव का पहचान केनंदडंगाल निवासी दिन दयाल पंडित के एक मात्र पुत्र जितेंद्र पंडित पंडित के रूप में हुई है।आपको बताते चलें कि उक्त घटना की जाँच शनिवार देर रात आठ बजे तक चला और आज डीएसपी के नेतृत्व में घटना स्थल एसएसएल और टेक्निकल टीम ने दोबारा जाँच किया।इधर डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि किसी के ऊपर नामजद आरोप नही किया गया है।कुछ को पूछताछ के लिए बुलाया गया।अबतक गिरफ्तारी नही हुई है,टेक्निकल टीम के सहयोग से जल्द ही केश से पर्दा उठ जाएगा।