संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I प्रखंंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय मसलिया के सभागार भवन में बुधवार को सरकारी शिक्षक तथा सहायक अध्यापक सचिवों का मासिक गुरूगोष्ठी दो पाली में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बीइइओ जियाउल हक ने की। ततपश्चात बीइइओ श्री हक ने प्रखंंड के सभी प्राथमिक तथा मध्य विद्यालय के सचिवों से बच्चों का एसडीएमआईएस, पीएम पोषण योजना, बच्चों तथा शिक्षकों के ई – विद्या बाहिनी में उपस्थिति बनवाने, बच्चों का वार्षिक परीक्षा, एम आर टीका, आयरन गोली आदि के बारे में चर्चा की गई। बैठक में बीपीओ उषा किरण हांंसदा, अर्जुन कुमार पंडित, रथीन कुमार मंंडल, राघवेंद्र कुमार, दिजेन कुमार पांजियारा, आगस्टीन हांंसदा, निरंंजन कुमार दिवाकर, मंजीत कुमार माल, सरस्वती रानी मंंडल, समीर कुमार मंंडल, सानी बास्की, सुलोचना दास, मीणा कुमारी, छंदा यादव, रूमा दत्ता, बिलासी मुर्मू, ललिता सोरेन, मिनीफ्रेंड मुर्मू, कविता मंंडल, सनजती मरांडी, भोलानाथ माजी, बरियर हेंब्रम, प्रभाकर झा, आशा कुमारी, सुबीर कुमार नंंदी, देव हेंब्रम सहित अनेकों शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
शिक्षकों के गुरुगोष्ठी में अहम मुद्दों को लेकर हुयी चर्चा
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2xn9