जेएमएम जिला सचिव सूरज झा के द्वारा लोगों को करवाया जा रहा है पानी की व्यवस्था

गर्मी की आहट मात्र से,शुरू हो गई निगम क्षेत्र में पानी की किल्लत

IMG-20230219-WA0022
देवघर। जेएमएम संयुक्त सचिव सूरज झा के द्वारा लगातार लोगों को सेवा मुहैया करवाया जा रहा है।इतना ही नहीं देवघर बाबा नगरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के ठहराव और शौच की भी व्यवस्था बराबर इनकी ओर से होटलों सहित अन्य पड़ाव स्थलों में किया जाता रहा है।वहीं गर्मी की आहट मात्र से देवघर निगम क्षेत्र के कई एरिया में पानी की किल्लत शुरू हो गयी है और लगातार पानी के लिए लोग इनके द्वारा बनवाये गए जेएमएम के हेल्प डेस्क में पहुंच रहें हैं और इनके द्वारा उन इलाकों में पानी टैंकर के माध्यम से भेजवाया जा रहा है।वहीं इस सम्बंध में जिला सचिव सह मेयर पद के संभावित प्रत्याशी सूरज झा ने कहा कि जैसा आप सभी जानते हैं की निगम क्षेत्र में बहुत सा एरिया ड्राई जॉन है ऐसे में मेरी तरफ से तो पिछले कई वर्षों से जरूरतमंदों को पानी की व्यवस्था करवाया जा रहा है,किंतु में बराबर यह मांग कर रहा हूँ सरकार और निगम के अधिकारी सहित जिला प्रशासन से की पानी की समुचित और ठोश व्यवस्था इन इलाकों में करनें की जरूरत है जहां पानी नहीं के बराबर है।बहरहाल हमारे तरफ से लोगों की सेवा जारी रहेगी।बताते चलें कि गर्मी आते ही देवघर में पानी का लेवल नीचे जाना शुरू हो गया है जिससे लोग परेशान हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2yj7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *