सिलीगुड़ी शहर के कुछ व्यवसाय हमारी हत्या की साजिश रच रहे हैं :  फैजल अहमद

IMG-20230221-WA0073

सिलीगुड़ी। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया दार्जिलिंग जिला के संयोजक फैजल अहमद ने कहा कि सिलीगुड़ी शहर के कुछ व्यवसाय हमारी हत्या करने की साजिश रच रहे हैं ।मैंने हमेशा सच की आवाज उठाई है किसी से हमारी कोई निजी शिकायत या निजी लड़ाई नहीं है लेकिन कुछ लोग अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के साथ मिलकर हमें अपने रास्ते से हटाना चाहते हैं। श्री अहमद ने कहा कि सिलीगुड़ी शहर के कुछ शराब माफिया व्यवसाय जो  शहर के युवाओं को गलत दिशा में धकेल दिया जा रहा है तथा शहर के युवा आज नशा ड्रग्स तथा छोटे-मोटे गैंग बनाकर खुद को डॉन कहलाना पसंद करते हैं तथा सिलीगुड़ी शहर के कई व्यवसायियों के लिए मारपीट या हत्या की सुपारी भी लेते हैं। हमारी सुरक्षा की व्यवस्था मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गृह विभाग तथा जिला प्रशासन को आदेश दें ताकि मैं सुरक्षित रहूं। मैं पुलिस कमिश्नर सिलीगुड़ी से आग्रह करता हूं कि  सुरक्षा व्यवस्था दी जाए क्योंकि मैं जनहित में उत्तर बंगाल तथा सिलीगुड़ी दार्जिलिंग कालिमपोंग के दौरे पर रहता हूं। ममता बनर्जी का सबसे बड़ा समर्थक हूं सरकार के बचाव में हमेशा रहता हूं। राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार  जनता के बीच में करता रहता हूं। सत्ताधारी दल को हमारा समर्थन करना यहां के कई पार्टियों कथा व्यवसाई  को बर्दाश्त नहीं होता।  कुछ ऐसे व्यवसायी भी हैं जो हमारे जान के पीछे पड़े हुए हैं। मैंने कभी भी शहर के व्यवसायी के साथ लड़ाई झगड़ा नहीं किया। मैं जनहित तथा लोकहित में कई समस्या को लेकर आवाज उठाता रहता हूं। कुछ ऐसे व्यवसायी हैं जो समाज के युवाओं को गलत दिशा में धकेल रहे हैं तथा मैं इन युवाओं को इन दिशा में ना जाने की आवाज हमेशा बुलंद करता रहता हूं। क्योंकि आज के पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार हैं। इस महंगाई के दौर में ऐसे युवा वर्ग गलत दिशा की ओर जा चुके हैं । हमें आशंका है कि सिलीगुड़ी शहर के कुछ व्यवसाय हमारी हत्या करने में जुटे हुए हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2z05

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *