मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन को लेकर हिरणपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया

IMG-20230208-WA0038
पाकुड़। केंद्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गुमानी श्रीकुण्ड मैदान में 11 फरवरी को आगमन को लेकर हिरणपुर प्रखंड के मोहनपुर, बाबूपुर, बरमसिया, तोड़ाई, खजुरडांगा में लिट्टीपाड़ा विधानसभा कांग्रेस प्रभारी समीनुल इस्लाम एवं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो.मनोबर आलम ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया। लिट्टीपाड़ा विधानसभा के कांग्रेस प्रभारी समीनुल इस्लाम ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आगमन पाकुड़ विधानसभा के श्रीकुण्ड हाई स्कूल मैदान में 11 फरवरी को हो रहा है। केंद्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड की धरती में पहली बार आ रहे है। 
केंद्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साह से पूरी तरह लबरेज हैं। ऐसे में उनके स्वागत में कोई कोर कसर बाकी न रहे जाए इसके लिए बड़े नेता से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता दिन रात एक किए हुए हैं। कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटाने के लिए हिरणपुर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटे इसके लिए लिट्टीपाड़ा बिधानसभा प्रभारी सेमेनुल इस्लाम, समीम बाबू, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोबर आलम, राष्का हेम्ब्रम, जंतु सोरेन, मुस्ताक मोमिन, अबिद इस्लाम, अमृत ठाकुर लगातार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यकर्ता को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/33p0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *