दुमका। झारखंड के दुमका के जरमुंडी थाना प्रभारी सत्यम कुमार पर एक आदिवासी महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। यह महिला कोई आम महिला नहीं बल्कि वह जरमुंडी प्रखंड की प्रमुख है। झारखंड में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहता है लेकिन इस बार थाना प्रभारी द्वारा ही आदिवासी महिला जो जरमुंडी प्रखंड प्रमुख के पद पर है उसके साथ ही दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। यह आरोप स्वयं जरमुंडी की प्रखंड प्रमुख बसंती टुडू ने लगाया है। उन्होंने जरमुंडी थाना प्रभारी की शिकायत दुमका के एसपी पीताबंर सिंह खैरवार किया है। प्रमुख बसंती ने एसपी से शिकायत की है वह 15 जून को जरमुंडी थाना शांति समिति की बैठक में शामिल होने के लिये गये थी। इसी दौरान इंस्पेक्टर सह जरमुंडी थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने प्रमुख के साथ दुर्व्यवहार किया। उसके बाद थाना प्रभारी प्रमुख बंसती को थाना परिसर से ही भगा दिया।
जरमुंडी थाना प्रभारी सत्यम कुमार को लेकर प्रमुख बसंती ने गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में दुमका के एसपी पीताबंर सिंह खैरवार को निष्पक्ष जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। पिछले कुछ दिनों से झारखंड में महिला सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है ऐसे में यदि एक जनप्रतिनिधि के साथ ऐसी घटना को एक थाना प्रभारी अंजाम दे तो आम लोगों के साथ कैसा व्यवहार करते होंगे ये आसानी अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल सभी की नजरें एसपी पर टिकी हुई हैै।
जरमुंडी थाना प्रभारी ने आदिवासी महिला प्रमुख के साथ किया दुर्व्यवहार
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/37mr