बगोदर। बगोदर प्रखंड अंतर्गत ढिबरा गांव के भूस्वामियों ने पूर्व विधायक नागेंद्र महतो के नेतृत्व में भूमि अधिग्रहण के मामले को लेकर गिरिडीह उपायुक्त से गिरिडीह समाहरणालय में मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। वहीं भुनेश्वर महतो,निर्मल महतो, जागेश्वर महतो, भरत महतो, विजय महतो नरेश कुमार महतो सहित अन्य लोगों ने अपनी समस्या को लेकर उपायुक्त को एक लिखित आवेदन दिया। जिसमें कहा कि पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल गिरिडीह द्वारा भनपुरा झरी मोरवन पुराची चौकी खुट्टा चौकी रेलवे स्टेशन पथ पर तीव्र मोड़ में एमडीआर 116 पर पथ निर्माण कार्य कराया जा रहा है, दोनों ओर ढिबरा मौजा में उक्त पथ का बड़ा हिस्सा सर्वे रास्ता नक्शा पर है। परंतु पथ का कुछ भाग वे खतीयानी रहे हैं, जिसकी जमीन से यह गुजरता है। जबकि ना ही उनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया है और ना ही अभी तक उन्हें किसी प्रकार का मुआवजा प्राप्त है। साथ ही उक्त जमीन से गुजरने वाले उक्त पथ की चौड़ाई पूर्व में 10 फीट रही है परंतु अब विभाग द्वारा 18 फीट प्लस 4 फीट पर पथ निर्माण प्रस्तावित है। भूरैयतों ने गिरिडीह डीसी से मुलाकात कर विषय वस्तु से अवगत करवाया गया। ज्ञात हो कि पथ निर्माण विभाग गिरिडीह द्वारा बगैर भूमि अधिग्रहण के रोड निर्माण करवाया जा रहा है। बगोदर प्रखंड के दोन्दलो और ढिबरा मौजा में उक्त पथ का बडा हिस्सा सर्वे रास्ता पर है, लेकिन पथ का कुछ भाग खतियानी रैयतों की जमीन है, रोड निर्माण में न तो जमीन अधिग्रहण किया गया और ना ही जमीन का मुआवजा दिया गया है और रोड निर्माण किया जा रहा है। वहीं गिरिडीह डीसी ने भरोसा दिलाया कि इस समस्या का समाधान जल्द ही किया जायेगा।इस दौरान साथ में कई भूरैयत उपस्थित थे।
पूर्व विधायक के नेतृत्व में रैयतों ने डीसी से मिल पथ निर्माण पर की आपत्ति
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3c1b