दुमका। जरमुंडी थाना क्षेत्र के जरमुंडी केराबनी मुख्य मार्ग बाराटांड स्थित बाबा के ढाबा तीखा मोड़ के पास जरमुंडी थाना क्षेत्र के हरिपुर बनकटी गांव निवासी रोहित ठाकुर 35 वर्ष बुरी तरह जख्मी हो गए।
बताते चलें कि कुछ लोगों का कहना है कि यह तीखा मोड़ मे सामने से आ रही गाड़ी से चकमा खाकर रोहित सड़क से नीचे पथरीली जगह पर जा गिरा। रोहित ठाकुर दुर्घटना मे बुरी तरह जख्मी हो गया है और खून बहने के कारण बेहोश हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 108 के माध्यम से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया गया।
जहां के उपस्थित डॉक्टर गुफरान ने यथासंभव प्राथमिक उपचार के बाद उसे फूलों झानो हॉस्पिटल दुमका के लिए रेफर कर दिया गया इलाज के क्रम में सहयोग कर रहे। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल ने रेफर के साथ-साथ घर वाले से संपर्क साधते हुए घर वाले को यथासंभव इलाज में आगे भी मदद की भरोसा दिया है।