माइक्रो फाइनेंस कर्मी से लूटपाट के आरोप में चार गिरफ्तार, छीनी गई बाइक बरामद

IMG-20230108-WA0065

गोड्डा। बीते 28 दिसंबर को मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक माइक्रो फाइनेंस कर्मी के साथ मारपीट एवं छिनतई के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना में पीड़ित छीनी गई बाइक भी बरामद कर लिया गया है। इस बात की जानकारी रविवार को पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने दी।
मालूम हो कि 28 दिसंबर 22 को एक्सीस ग्रामीण कोटा लिमिटेड, माइक्रो फाइनेन्स कम्पनी के कर्मी संजय कुमार मेहरमा प्रखंड के ग्राम दिग्घी में महिला समूह का पैसा कलेक्शन करके अपने टीवीएस मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान दिग्घी- झखरा के बीच पुल पर अज्ञात अपराधियों द्वारा फैट मुक्का से मारपीट कर वादी का मोटरसाइकिल छीन लिया गया था। पीड़ित के आवेदन के आधार पर मेहरमा थाना में 27 दिसंबर को कांड संख्या 192/ 22 दर्ज किया गया है।
 पुलिस अधीक्षक के द्वारा उपरोक्त कांड के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर छापामारी नीरज यादव, घर चांदपुर, थाना मेहरमा एवं शशि पासवान, रोहित पासवान एवं घनश्याम यादव, तीनों ग्राम दिग्घी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक नाबालिग को निरूद्ध किया गया। गिरफ्तार अपराधियों ने अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में उपरोक्त कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इन लोगों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर नीरज यादव के घर से घर से घटना में लूटा गया मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार अपराधी नीरज यादव, पिता राजेन्द्र यादव, साकिन चांदपुर के विरूद्ध सीमावर्ती ईशीपुर बाराहाट थाना में कांड संख्या-128 / 22,
दिनांक 22.09.22 को धारा 30 (ए) / 30 (एफ) उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज है।

कौन कौन थे पुलिस टीम में शामिल 
पुलिस अधीक्षक श्री मीणा के आदेश पर महागामा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम में मेहरमा के पुलिस निरीक्षक बलबीर सिंह, मेहरमा की थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर,  
बलबड्डा थाना के थाना प्रभारी
राजूलाल स्वासी, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, जितेन्द्र कुमार वर्मा, चंदन कुमार वर्मा, एएसआई खालिद अहमद खान एवं आरक्षी 221 सत्येन्द्र पासवान, आरक्षी 317 नीरज कुमार शामिल थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3eib

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *